दुष्कर्म के आरोपी की अस्पताल में मौत, कटघरे में जेल प्रशासन

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में 13 दिन पहले जेल भेजे गए दुष्कर्म के आरोपी की मौत हो गई। आरोप है कि इलाज के अभाव में आरोपी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच के दौरान आरोपी की हालत नाजुक थी डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करने को कहा था लेकिन गार्ड ना होने की वजह से भर्ती नहीं किया गया।
जानकारी के मुताबिक धनगौर ग्राम के निवासी दुर्गेश राठौर को नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में 8 फरवरी को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से दुर्गेश को जेल भेजे जाने का आदेश दिया गया था। दुर्गेश की तबियत बिगड़ने पर उसका चेकअप कराया गया। मेडिकल चेकअप के दौरान दुर्गेश की हालत नाजुक पाई गई थी और डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करने की बात कही थी, लेकिन गार्ड नहीं होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
आज हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन इलाज के पहले ही दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। दुर्गेश का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। कल शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा इसके बाद आगे की कार्यवाही पूरी की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS