इंदौर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, होटल के 45 कमरे, ग्राउण्ड फ्लोर व टेरेस रेस्टोरेन्ट सहित अन्य पर चला बुलडोजर

भोपाल। इंदौर प्रशासन ने शुक्रवार को 12 हजार स्क्वायर फीट में बने एक होटल को ढहा दिया। इसकी कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है। नगर निगम ने कई नोटिस के बाद यह कार्रवाई की है। होटल का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। शिकायत के आधार पर नगर निगम ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था, किंतु होटल संचालकों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।
अवैध निर्माण की मिली थी शिकायत
अधीक्षण यंत्री अनुप गोयल ने बताया कि जोन 13 के अंतर्गत सर्वानंद नगर स्थित होटल 24 आवर्स के मालिक मनदीप भाटिया व लवदीप भाटिया के विरूद्ध बिना अनुमति के अवैध निर्माण तथा होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी। इस पर निगम ने अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया था। नोटिस उपरांत भी अवैध निर्माण नही हटाने पर शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस पव निगम प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत जी प्लस पर 12 हजार स्के. फीट में बनी अवैध होटल 24 आवर्स में बने ग्राउण्ड फलोर रेस्टोरेन्ट, टेरेस रेस्टोरेन्ट, 45 कमरे सहित 60 हजार स्के. फीट के कंट्रक्शन को ढहा दिया गया। निगम ने रिमूव्हल की कार्रवाई में 8 पोकलेन, जेसीबी व 150 से अधिक लेबर को लगाया था।
नोटिस का नही दिया था जवाब
बताते है कि निगम ने होटल 24 आवर्स के मालिक मनदीप भाटिया व लवदीप भाटिया को पूर्व में कई बार बिना अनुमति किये गये अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किये थे, जिनके जवाब प्राप्त नही होने के साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से होटल 24 आवर्स में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत प्राप्त होने पर आज जिला, पुलिस व निगम प्रशासन ने संयुक्त रिमूव्हल कार्रवाई की है। इस दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, उपायुक्त लता अग्रवाल, एवं ज़िला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS