सीधी जिले में हुई बस दुर्घटना पर मृतकों के संबंध गलत जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, जानिए कलेक्टर ने दिए क्या संकेत

भोपाल। सीधी जिले में मोहनिया टनल के पास हुई दुर्घटना के बारे में भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रचारित करने वालों के खिलाफ सीधी जिला प्रशासन दंडात्मक कार्रवाई करने जा रही है। इस हादसे के बारे में कुल लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रचारित किया कि शवों को कचरे के वाहन में डालकर ले जाया जा रहा है। सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय ने साफ किया मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया गया। साथ ही अंत्येष्टि की भी समुचित व्यवस्था की गई। ऐसे में गलत तरीके से प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।
पार्थिव शरीर सम्मान से घर पहुंचाए
कलेक्टर सीधी साकेत मालवीय ने बताया है कि शुक्रवार की रात्रि मोहनिया टनल के समीप हुई दुखद सड़क दुर्घटना में जिला प्रशासन की तत्परता से कदम उठाए गए। तत्काल एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट, जिला चिकित्सालय सीधी और मेडिकल कॉलेज रीवा भेजने की व्यवस्था की गई। इस दुर्घटना में कुछ व्यक्तियों का जीवन नहीं बच पाया। मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया गया।
कचरा वाहन में ले जाने का भ्रामक प्रचार
सीधी कलेक्टर मालवीय ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया साइट में मृतकों के पार्थिव शरीर को कचरा वाहन में ले जाने की बात कह कर भ्रामक दुष्प्रचार करने का कुत्सित प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर को घर तक ले जाने और अंतिम संस्कार की ससम्मान व्यवस्था की गई। कुछ शरारती तत्वों ने सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से भ्रामक जानकारियां फैलाई हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सद्भाव को दूषित करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS