भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, उज्जैन से रवाना हुई यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, उज्जैन से रवाना हुई यात्रा
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में नौंवा दिन है। कल विश्राम के बाद यात्रा आज उज्जैन से रवाना हुई और अपने पहले पड़ाव नजरपुर पहुंची। यहां लंच ब्रेक लेने के बाद राहुल गांधी आगे के लिए रवाना होंगे। आज यात्रा में प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल हए। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में नौंवा दिन है। कल विश्राम के बाद यात्रा आज उज्जैन से रवाना हुई और अपने पहले पड़ाव नजरपुर पहुंची। यहां लंच ब्रेक लेने के बाद राहुल गांधी आगे के लिए रवाना होंगे। आज यात्रा में प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल हए। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी और सभी यात्रा करने वाले आज 21 किमी का सफर तय करेंगे।

कल आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी यात्रा

राहुल की यात्रा कल घोंसला से रवाना होकर आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा और ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक के बाद यात्रा आगर की ओर रवाना हुई। राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चल रहे हैं। राहुल के साथ गुरुवार को दो बच्चे भी चले। राहुल ने उनसे बात भी की।

Tags

Next Story