कांग्रेस नेता के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मादक पदार्थों की तस्करी मामले में हुई थी गिरफ्तारी

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कांग्रेस नेता के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। एक माह पहले कांग्रसी नेता को तीन साथियों के साथ 100 किलो डोडा चूरा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कांग्रसी नेता का मकान तोड़ने के लिए 200 से अधिक पुलिस जवान और प्रशासन का अमला कार्यवाही करने में जुटा हुआ था।
घटना कुभंराज शहर के कृषि उपज मंडी के पास का है, जहां स्थित कांग्रेसी नेता भवानी सिंह राजपूत के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले राजस्थान से कुभंराज ला रहे कांग्रेसी नेता भवानी सिंह राजपूत को तीन साथियों के साथ 100 किलो डोडा चुरा के साथ म्रगबास पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें भवानी राजपूत का दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह से राजनैतिक संबंध रहे हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग प्रशासन की कार्यवाई देखने पहुंचे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS