Kejriwal tour: प्रशासन ने लगाई आप की महारैली में रोक, 25 जून की जगह अब इस दिन केजरीवाल करेंगे जनता को संबोधित

Kejriwal tour: प्रशासन ने लगाई आप की महारैली में रोक, 25 जून की जगह अब इस दिन केजरीवाल करेंगे जनता को संबोधित
X
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर आप भी एक्टिव हो गया है। जिसको लेकर सीएम केजरीवाल 1 जुलाई को महारैली करने जा रहे है। जहां पर वे जानत को संबोधित करेंगे।

भोपाल : जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं। वैसे वैसे कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल अपने-अपने पार्टी को मजबूत करने साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित करने में लगे हुए हैं। दोनों ही दल कार्यकर्ताओं को मजबूत कर अपनी पार्टी को जीता कर सरकार बनाने के लिए अभी से एड़ी चोटी का ज़ोर लगते हुए नजर आ रह है। लेकिन मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर आप भी एक्टिव हो गया है। जिसको लेकर सीएम केजरीवाल 1 जुलाई को महारैली करने जा रहे है। जहां पर वे जानत को संबोधित करेंगे।

रानी अग्रवाल ने कहा महारैली से डर गई है सरकार

बता दें कि ये रैली पहले 25 जून को होने वाली थी। लेकिन प्रशासन द्वारा मंजूरी नहीं मिलने पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सभा एक जुलाई को होगी। महारैली की अनुमति नहीं दिए जाने पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महारैली के ऐलान भर से डरी सरकार ने रैली को रद्द कराने के लिए साजिशें रचीं।

24 जून को सीएम शिवराज का होगा कार्यक्रम

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन पर परमिशन न देने का दबाव बनाया गया। आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मप्र की सरकार आम आदमी पार्टी के महारैली के ऐलान करने से ही डर गई। उन्होंने कहा कि सरकार केवल तारीख बदलवा सकती है लेकिन महारैली तो ग्वालियर में होकर रहेगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 15 दिन पहले मेला ग्राउंड में महारैली की परमिशन ले ली थी। लेकिन एक दिन पहले 24 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम तय हो गया और आदमी पार्टी की महारैली की अनुमति रद्द कर दी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

इस रैली में बड़ी तादाद में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महारैली को संबोधित करेंगे साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। चुनाव को लेकर कांग्रेस, बीजेपी और आप ने रणनीति तो तैयार कर ली है। लेकिन अब देखना है कि इस रैली से किसको कितना फायदा होता है। ये तो आने वाले चुनाव में ही पता चलेगा।

Tags

Next Story