आखिर दस घंटे की मेहनत के बाद बोरबेल से सुरक्षित निकाल ली गई नन्ही बच्ची, सेना-प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू

भोपाल /छतरपुर। मध्यप्रदेश् के छतरपुर जिले के दौनी गांव में एक बोरबेल में गिरी डेढ़ साल की नन्हीं बच्ची दिव्यांशी को अंतत: बचा लिया गया। सेना और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से 10 घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन के बाद बच्ची को बोरबेल से बाहर निकाल लिया गया। बच्ची काे सकुशल रात लगभग सवा बजे नौगांव चिकित्सालय भेजा गया। बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। गुरुवार को डेढ़ साल की नन्हीं बच्ची 15 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई।
खेलते खेलते बोरबेल में चली गई थी दिव्यांशी
यह घटना छत्तरपुर के दौनी गांव में गुरुवार दोपहर को घटी, जब खेलते-खेलते डेढ़ साल की बच्ची दिव्यांशी कुशवाह बोरबेल में जा गिरी। लगभग 10 घंटे तक बोरवेल में 15 फीट नीचे फंसी रही मासूम को सेना और प्रशासन ने देर रात तक चले संयुक्त बचाव अभियान में सुरक्षित निकाल लिया और वह जिंदगी की जंग जीत गई। बता दें, दौनी गांव में खेत पर सिंचाई के लिए खोदे गए बोरवेल से पानी नहीं निकलने के कारण उसे खुला ही छोड़ दिया गया था। इसी बोरवेल में गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे दिव्यांशी खेलते समय गिर गई थी। सूचना मिलते ही छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर व पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के अलावा नजदीकी शहर झांसी से सेना की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS