दिग्विजय को नर्मदा यात्रा करने पर विधर्मी कहने पर महिला कांग्रेस ने सांसद प्रज्ञा के फोटो का नर्मदा का जल छिड़ककर किया शुद्धिकरण

भोपाल। विजयदशमी पर मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय मैदान पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कांग्रेसियों व नर्मदा परिक्रमा करने वालों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाली भोपाल संसाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर कांग्रेस हमलावर है। सोमवार को भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा सिहं ठाकुर के पोस्टर को नर्मदा जल से शुद्ध करके विरोध जताते हुए उन्हें सद्बृद्धि देने की प्रार्थना की। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना ने बताया कि साध्वी की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने नर्मदा मैया की परिक्रमा करने वाले लोगों को विधर्मी कह कर नर्मदा मैया का अपमान किया है। उन्हें तत्काल कांग्रेसियों व नर्मदा परिक्रमा करने वालों से माफी मांगनी चाहिए। महिला कांग्रेसी कार्यकतार्ओं ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। नर्मदा के जल आम के पत्तों से लेकर साध्वी के फोटो पर डाला।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS