MP NEWS; कांग्रेस और बीजेपी के बाद AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन 35 लोगों को दिन गई एहम जिम्मेदारी

भोपाल ; मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कांग्रेस, बीजेपी सहित अन्य दाल लगातार प्रदेश का दौरा कर जनता को साधने में लागे हुए है। इसी कड़ी में समय की कमी को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर लोगों को प्रचार प्रसार के काम काज में लगा दिया है। ताकि चुनाव में अपनी जीत की दावेदारी पक्की कर सके। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी ने 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह का नाम भी शामिल है।
मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का भी नाम शामिल
इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे आईएसा मौर्य को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। हालांकि, स्टार प्रचारकों में जेल में बंद सतेंद्र सिंह और मध्य प्रदेश के रहने वाले दिल्ली के जंगपुरा से विधायक प्रवीण देशमुख का नाम शामिल नहीं किया गया है। साथ ही सूची में आगे डॉ. संदीप पाठक, गोपाल राय, राघव चड्डा, पंकज गुप्ता, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, अमन अरोरा, राज कुमार आनंद, अनमोल गगन मान, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह, ब्रह्म शंकर, हरपाल सिंह चीमा, हरजोत सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, बालकर सिंह, दिलीप पांडे, राखी बिड़लान, कुलदीप कुमार, बीएस जून, रजनीश दाहिया, शेरी कलसी, मंजिदर सिंह लालपुरा, दिनेश चड्ढा, चैतर वासवा, जगतार सिंह, रानी अग्रवाल और पंकज सिंह का नाम शामिल है।
आप ने 70 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
बता दें कि प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने हैं। जिनमे आप ने 230 सीटों में से सिर्फ 70 पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और प्रत्याशियों के आधे स्टार प्रचारक बना दिए हैं। मध्यप्रदेश में एक चरण में मतदान होने है। जिसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। जिसमे कांग्रेस, बीजेपी सहित अन्य दलों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तो वही 31 अक्टूबर से प्रदेश में नाम वापसी से लेकर नाम संसोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS