डीजल के बाद अब सीएनजी की सप्लाई बंद, तीस से ज्यादा वाहनों के पहिए थमे

डीजल के बाद अब सीएनजी की सप्लाई बंद, तीस से ज्यादा वाहनों के पहिए थमे
X
सीएनजी का संकट, भुगतान को लेकर विवाद,

भोपाल। भोपाल नगर निगम में डीजल के बाद अब सीएनजी का संकट खड़ा हो गया है। जिससे निगम के तीस से ज्यादा वाहनों के पहिए थम गए है। बताया जा रहा है कि, एक दो दिन में निगम के वाहनों में डीजल की सप्लाई भी बंद हो सकती है। दरअसल आॅयल कंपनी और निगम प्रशासन के बीच भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते पिछले दिनों आॅइल कंपनी ने डीजल की सप्लाई बंद कर दी थी। जिसके चलते दो दिनों तक शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। हांलाकि निगम द्वारा लगभग 90 लाख रुपए का भुगतान करने के बाद डीजल की आपूर्ति बहाल कर दी थी। लेकिन अब एक बार फिर से सीएनजी की सप्लाई बंद कर दी है।

कट चुके है बिजली कनेक्शन: इससे पहले नगर निगम का बिजली कंपनी में बिल के भुगतान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। भुगतान को लेकर बिजली कंपनी कई बार निगम प्रशासन को नोटिस जारी कर चुका है। इसके साथ ही कई बाद वाटर पंपों में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई थी। जिससे शहर में जलकंटक खड़ा हो गया था।

600 टन ही पहुंचा कचरा: डीजल की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि,बुधावर को आदमपुर खंती में 6 सौ टन ही गीला व सूखा कचरा पहुंता। जबकि शहर में रोजाना 800 टन कचरा निकलता है। यही हालात पिछले तीन दिनों से बने हुए है। कचरा कम कलेक्शन होने से शहर में तमाम स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए है।

Tags

Next Story