नोटिस मिलने के बाद आईएएस नियाज खान बोले- न्याय के साथ खड़े रहो, ईश्वर शक्ति देगा

नोटिस मिलने के बाद आईएएस नियाज खान बोले- न्याय के साथ खड़े रहो, ईश्वर शक्ति देगा
X
द कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे आईएएस नियाज खान ने सरकार का नोटिस मिलने के बाद कल कहा था कि वे इसका जवाब देंगे। आज उन्होंने फिर एक ट्वीट किया और कहा कि न्याय के साथ खड़े रहो, ईश्वर आपको शक्ति देगा। अपने ट्वीटस के कारण नियाज लगातार चर्चा में हैं और भाजपा नेताओं व सरकार के निशाने पर आ गए हैं।

भोपाल। द कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे आईएएस नियाज खान ने सरकार का नोटिस मिलने के बाद कल कहा था कि वे इसका जवाब देंगे। आज उन्होंने फिर एक ट्वीट किया और कहा कि न्याय के साथ खड़े रहो, ईश्वर आपको शक्ति देगा। अपने ट्वीटस के कारण नियाज लगातार चर्चा में हैं और भाजपा नेताओं व सरकार के निशाने पर आ गए हैं।

कुरान में गहरी आस्था की बात कही

नियाज खान ने आज के ट्वीट में कुरान में गहरी आस्था रखने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जो सभी लोगों से प्यार करता है, उसका दिल मजबूत हो जाता है। खान ने कहा कि जो भी न्याय के साथ खड़ा रहता है, उसे ईश्वर शक्ति देता है। आलोचना करने वालों की अभद्र भाषा की टिप्पणी आशीर्वाद में बदल जाती है। आईएएस अधिकारी ने कहा कि ईश्वर के अलावा किसी से नहीं डरना चाहिए क्योंकि अल्लाह बहादुरी को पसंद करता है।

अब सावधान हैं नियाज

नियाज खान सरकार का नोटिस मिलने के बाद सावधान हो गए हैं। इसीलिए उन्होंने नोटिस मिलने के बाद एक ट्वीट किया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसे हटा लिया और सुबह दूसरा ट्वीट कर रिएक्शन दिया। गौरतलब है कि अब तक नियाज खान द कश्मीर फाइल्स के फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री से लेकर आमिर खान तक को चुनौती दे चुके हैं।

Tags

Next Story