गुलाबो के बाद नर भालू लियो की 22 साल की उम्र में मौत, गुलाबो थी सबसे उम्र दराज

गुलाबो के बाद नर भालू लियो की 22 साल की उम्र में मौत, गुलाबो थी सबसे उम्र दराज
X
देश की सबसे उम्र दराज भालू गुलाबो के बाद वन विहार में नर भालू लियो का 22 साल की उम्र में निधन हो गया है। वन विहार के अधिकारियों के अनुसार लियो ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात वृद्धावस्था के कारण दम तोड़ दिया। लियो एक सप्ताह से बीमार चल रहा था और इसने खाना पीना भी छोड़ दिया था।

भोपाल। देश की सबसे उम्र दराज भालू गुलाबो के बाद वन विहार में नर भालू लियो का 22 साल की उम्र में निधन हो गया है। वन विहार के अधिकारियों के अनुसार लियो ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात वृद्धावस्था के कारण दम तोड़ दिया। लियो एक सप्ताह से बीमार चल रहा था और इसने खाना पीना भी छोड़ दिया था। वन विहार के डॉक्टरों द्वारा इसका इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों के अनुसार वृद्धावस्था के कारण लियो कमजोर हो गया था और उसके कई अंगों ने काम करना भी बंद कर दिया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। लियो को 2008 में बिहार से लाया गया था।

पिछले साल हुई थी गुलाबो की मौत

इसके पूर्व पिछले साल 11 जनवरी को देश की सबसे बुजुर्ग भालू गुलाबो की 40 साल की उम्र में मौत भी वन विहार में हो गई थी। गुलाबो को मई 2006 में 25 साल की उम्र में एक मदारी की कैद से आजाद कराकर वन विहार लाया गया था। गुलाबो की मौत भी रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ही हुई थी। गुलाबो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र थी। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट के अनुसार भालू की औसत उम्र 20 वर्ष होती है। गुलाबो अपनी औसत उम्र से दोगुनी उम्र तक जीवित रही थी।

मदारियों से बचाकर वन विहार लाए जाते हैं भालू

वन विहार को मदारियों और सर्कस में कैद भालुओं के बचाव का केंद्र भी बनाया गया है। यहां संचालित भालू के पुनर्वास और प्रजनन केंद्र में वर्तमान में 25 भालू जीवन यापन कर रहे थे, जिसमें से लियो की मौत हो गई। इस केंद्र में उन भालुओं को रखा जाता है, जिन्हें सर्कस में अमानवीयता से गुजरना पड़ता है।

इनका कहना है

वन विहार में वृद्ध भालू लियो की वृद्धावस्था के कारण मौत हो गई है। वन विहार के डाॅ. अतुल गुप्ता और और डॉ. कुलकर्णी द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद मौत का कारण वृद्धावस्था बताई गई है। नियमानुसार भालू का पोस्टमार्टम कर वन विहार में दाह संस्कार किया गया।

- एसके सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर,

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

Tags

Next Story