MP ELECTION 2023:कांग्रेस के कपड़ा फाड़ विवाद के बाद, दिग्विजय सिंह ने बनाई चुनाव प्रचार अभियान से दूरी, ये बड़ी वजह आई सामने

MP ELECTION 2023:कांग्रेस के कपड़ा फाड़ विवाद के बाद, दिग्विजय सिंह ने बनाई चुनाव प्रचार अभियान से दूरी, ये बड़ी वजह आई सामने
X
कांग्रेस ने आज 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसके अंदर दिग्विजय और कमलनाथ दोनों के नाम है मगर पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने इस चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। खबरों के अनुसार काग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के दमोह में चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थी।

MP ELECTION 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी नेता इस चुनावी समर में कूद चुकें है। तो एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता एक साथ सुर में सुर मिलाते हुए दिख रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के दो नेता ऐसे हैं जिनके मन में मनमुटाव हो चुका है। बता दें कि कांग्रेस ने आज 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसके अंदर दिग्विजय और कमलनाथ दोनों के नाम है मगर पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने इस चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। खबरों के अनुसार काग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के दमोह में चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थी तो दिग्विजय सिंह ने इस चुनावी प्रचार अभियान से अपना रास्ता साफ कर लिया है।

अंदर से मिली जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह अपने कुछ समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते थे। कमलनाथ ने फीडबैक सर्वे के बहाने उनकी इच्छा को अस्वीकार कर दिया। इससे उखड़े दिग्विजय सिंह ने खुद को अपने भोपाल के बंगले में कैद कर लिया है। शुक्रवार को उन्होंने पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला से भी मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। इसमें भी कोई रास्ता नहीं निकला है। उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि दिग्विजय सिंह फिर से बागियों और बगावत करने वाले नेताओं का गुस्सा शांत करने की अपनी भूमिका को निभाएं।

कैसे हुआ ये विवाद

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट नहीं मिला। इससे नाराज रघुवंशी समर्थक भोपाल पहुंचे। यहां कमलनाथ ने उनसे कहा कि टिकट कटने के लिए वह दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़े। इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के बीच का द्वंद्व सामने आया। अगले ही दिन दोनों नेता वचन पत्र जारी करने के अवसर पर एक मंच पर आए। दोनों ने हंसी-मजाक के लहजे में मुद्दे को टाल दिया। कमलनाथ ने कहा कि कपड़े फाड़ने वाला बयान मजाक था। रघुवंशी को टिकट नहीं मिलने को लेकर गुना में दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लड़ने की अटकलें थी। इस वजह से दिग्गज नेता केपी सिंह को वहां से टिकट दिया गया।

Tags

Next Story