दतिया में जनजागरण यात्रा के बाद दिग्विजय ने नरोत्तम पर यह आरोप लगाकर बोला हमला

भोपाल। कांग्रेस के विरिष्ठ नेता व कांग्रेस की आंदोलन आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने दतिया में जनजागरण यात्रा के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाया है कि वे पुलिस का दुरुपयोग कर कांग्रेसियों पर झूठे प्रकरण प्रकरण बनवा रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्री को किया आगाह, भाजपा की सरकार हमेशा नही रहने वाली और न ही आप हमेशा गृह मंत्री रहेंगे। इसलिए इस तरह की मनमानी न करें। जन जागरण अभियान की कड़ी में दिग्विजय सिंह 21 नवम्बर को देर रात दतिया पहुंचे थे। जहां वे ग्राम बिलौनी व खदरावनी में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और रात्रि विश्राम दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपरांय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश चन्द्र उचाडिया के निवास पर किया। सिंह सुबह उपरांय में ग्रामीण वासियों के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए और जनता से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
नरोत्तम पर केंद्रित रखी अपनी बात
पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरी पदयात्रा के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर ही अपना संबोधन केंद्रित रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि समूचे दतिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिन्हित करके उनके ऊपर पुलिसिया कार्यावाही की जा रही है। इसकी वजह से दिग्विजय सिंह ने बीती रात बिलौनी के जन संवाद से अपना रुख स्पष्ठ करते हुए नरोत्तम मिश्रा को अपने भाषण में समझाइश देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री राजनीति के स्तर को इतना नीचे न गिराएं। सिंह ने एक अन्य जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि वे भी 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन कभी भी उन्होंने बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित नही किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा गृह विभाग के मुखिया होने का नाज़ायज़ फायदा उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।
समझाई जनजागरण की प्रासंगिकता
दिग्विजय सिंह ने जन संवाद के दौरान जन जागरण अभियान की प्रासंगिकता भी समझाई कि आखिर क्यों कांग्रेस पार्टी पूरे देश में ये अभियान चला रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वे महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे कांग्रेस के अभियान में शामिल हों, जिससे बेलगाम सरकार पर नकेल कसी जा सके।
जनजागरण में 18 किमी चले दिग्विजय
दिग्विजय दतिया जिले के प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित जन जागरण पद यात्रा में ग्राम उपरांय से ग्राम बड़ौनी तक लगभग 18 किलोमीटर चले। इस दौरान उन्होंने ग्राम नन्दपुर, सहपुरा, बामरौल, बरगांय, सिनावल व बड़ौनी में जन संवाद कार्यक्रम में जनता से सीधी बातचीत की व जन जागरण अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नम्बर 1800212000011 पर मिस्ड कॉल देने व अभियान से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया समझाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS