तीन दिन के बाद शीतलहर में कुछ राहत, रात का पारा दो डिग्री तक चढ़ा, सबसे कम तामपान पचमढ़ी-खजुराहो में 3 डिग्री

भोपाल। लगातार तीन दिन तक कड़ाके की ठंड के बाद मध्यप्रदेश में शीतलहर में कुछ राहत मिली है। रात का तापमान 2 डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। पचमढ़ी और खजुराहो में सबसे कम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन पहले पचमढ़ी का पारा माइनस में पहुंच गया था। नौगांव का तापमान 1.3 डिग्री था लेकिन वहां भी पारे में बढ़ोत्तरी हुई है। अब यहां पर तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है। ऐसा पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के कारण हुआ है।
दो दिन रहेगी तापमान में उछाल
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दो दिन तक इसी तरह उछाल रह सकती है। इसके बाद 27 दिसंबर से कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल में देखने को मिल सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS