MP Accident : फिर इसी रोड पर हुआ हादसा, तीन लोगों की हालत गंभीर

MP Accident : फिर इसी रोड पर हुआ हादसा, तीन लोगों की हालत गंभीर
X
लगातार हो रहे सड़क हादसों पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्हेल-नागदा यह रोड ऐसा है जिसपर आए दिन हादसे होते ही रहते हैं। आज फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी है।

उज्जैन। लगातार हो रहे सड़क हादसों पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्हेल-नागदा यह रोड ऐसा है जिसपर आए दिन हादसे होते ही रहते हैं। आज फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को स्थानीय निवासियों द्वारा अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार उन्हेल-नागदा रोड पर हरियाली ढाबे के सामने कार और बाइक में भिड़ंत हुई है। जिसमें तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों व राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस को सूचना देने के बाद सभी घायल उज्जैन जिला अस्पताल रैफर कर दिए गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। हादसे में घायलों को गंभीर चोटें तो आई हैं लेकिन किसी की भी जान नहीं गई है।

Tags

Next Story