गभवर्ती महिला और बच्चों में मिलेट्स फूड्स, लाड़ली बहना योजना के फायदे बताएंगी आगनवाड़ी कार्यकर्ता

भोपाल - मध्य प्रदेश के सभी आगनवाड़ियों में पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया है। खास बात है कि इस अभियान में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेट्स (मोटे अनाज) के फूड्स परोसे जाएंगे। उन्हें मिलेट्स के फायदे भी आगनवाड़ी कार्यकर्ता बताएंगी। 17 अप्रैल से 1 मई तक हर दिन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना के फायदे भी कार्यकर्ताएं बताएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चलाने का फैसला किया गया था लेकिन विभाग के कर्मचारी छुट्टी पर चले गए थे। अब नए कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन मोटे अनाज से बनने वाले फूड्स को बनाया जाएगा। इसके साथ ही अनाज की खेती कैसे की जाती है। इस संबंध में आगनवाड़ी के किचन गार्डन में जानकारी भी दी जाएगी। एकलव्य स्कूलों में एनीमिया कैंप का आयोजन किया जाएगा। कुपोषण से बचाव के लिए स्वच्छता और पानी की चर्चा होगी। अस्पतालों में भर्ती गर्भवती महिलाओं को आहार परामर्श दिया जाएगा। आदिवासी क्षेत्र में जागरुकता और अभियान चलाने के लिए पंचायत और जनजातीय विभाग को निर्देश दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS