खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ हवाई सफर, ये फ्लाइट नहीं भर सकीं उड़ान

भोपाल। मौसम की खराबी के कारण मंगलवार को हवाई सफर प्रभावित हुआ है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से कई फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकीं। कई फ्लाइट्स ने समय पर लैंड नहीं किया। भोपाल आने वाली एक फ्लाईइ दिल्ली से भी उड़ान नहीं भर सकी। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की दिल्ली और पुणे फ्लाइट ने राजाभोज एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरी। एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल और भोपाल से जाती है पुणे। इसके साथ एयर इंडिया की दिल्ली भोपाल दिल्ली फ्लाइट ने भी दिल्ली से नहीं भरी उड़ान।
कई फ्लाइट हुईं डायवर्ड और लेट
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सुबह 10,30 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट ने की पहली लैंडिंग। इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट छोड़ बाकी सभी फ्लाइट हुई डायवर्ड और लेट। दोपहर 12:00 बजे तक भोपाल आने वाली सभी फ्लाइट होंगी राजभोज एयरपोर्ट पर लैंड।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS