अखिलेश बोले- हम ‘इंडिया’ में लेकिन सपा की अपनी लड़ाई

अखिलेश बोले- हम ‘इंडिया’ में लेकिन सपा की अपनी लड़ाई
X
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी को भी काफी उम्मीदें हैं। सपा भी विंध्य के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है।

रीवा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी को भी काफी उम्मीदें हैं। सपा भी विंध्य के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रीवा के सिरमौर विधानसभा सीट में सपा प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी के समर्थन में प्रचार किया।

दिल्ली की सरकार से भी लेना चाहिए

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के रीवा में उम्मीद से ज्यादा समर्थन दिखाई पड़ा है, मैं नहीं समझता था कि इतना समर्थन समाजवादी पार्टी का होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार समाजवादी पार्टी पर जनता का आशीर्वाद रहेगा। भाजपा पहले इस आकलन में थी की चुनाव पहले दिल्ली का हो लेकिन अब यह महसूस हो रहा है कि पहले चुनाव प्रदेश का होगा इसके बाद दिल्ली का होगा। इसलिए मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि हिसाब किताब केवल प्रदेश की सरकार से ना लें बल्कि दिल्ली की सरकार से भी लेना चाहिए।

इन सब बातों का जवाब देना पड़ेगा

वहीं समाजवादी पार्टी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा मैं यह बात स्वीकार करता हूं हम इंडिया गठबंधन में हैं, समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन सपा की अपनी एक अलग लड़ाई है। सपा सुप्रीमो ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न महिलाओं के साथ अन्याय बेटियों के साथ अन्याय आदिवासियों के साथ अन्याय दिख रहा है। बेरोजगारों की संख्या में भी मध्य प्रदेश आगे हैं। जो किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई है। इन सब बातों का जवाब देना पड़ेगा।

Tags

Next Story