Alirajpur Congress : कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Alirajpur Congress : मध्य प्रदेश में विधानसा चुनाव से पहले अलीराजपुर कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। अलीराजपुर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष केशर सिंह डावर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डावर ने अपने इस्तीफे का कारण परिवारिक बताया है।
डावर के इस्तीफे को लेकर राजनैति गलियरों में चर्चा है कि पूर्व कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया के दबाव के चलते यह इस्तीफा हुआ है। क्योंकि बीते दिनों केशर सिंह डावर ने महेश पटेल को टिकट देने की वकालात की थी और कांतिलाल भूरिया और महेश पटेल के बीच राजनीतिक आकंड़ा चलता है। दोनों के बीच कई बार विवाद होने की खबरे भी आती रही है। इसी को लेकर कांतिलाल भूरिया नाराज चल रहे थे।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस इन दिनों गुटबाजी को खत्म कर एकजुटताAlirajpur Congress district president resigns
होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का संदेश दे रही है, ऐस में अलीराजपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष का इस्तीफा कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं होने के संकेत दे रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS