Amarnath Yatra 2023 : बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ पांचवा जत्था

भोपाल। बुधवार को ओम शिव शक्ति सेवा मंडल का पांचवा जत्था अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि दो ट्रेनों के माध्यम से अमरनाथ के लिए पांचवा जत्था रवाना हुआ। 31 भक्तों का जत्था मालवा एक्सप्रेस से प्रमोद शुक्रवारे एवं अवध मेवाड़ा के नेतृत्व में रवाना हुआ, जो कि बालटाल मार्ग से दर्शन करेगा। वहीं 29 भक्तों का एक और जत्था खेड़ापति मंदिर धाम मंडीदीप में यात्रा की सफलता के लिए पूजन कर अमरनाथ यात्रा के लिए हमसफर एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व राजेश दीक्षित करेंगे।
चौथा जत्था तीन जुलाई को रवाना हुआ था
यह पहलगांव के मार्ग से गुफा की और प्रस्थान करेगा। रिंकू भटेजा ने बताया कि अभी तक जितने भी भक्त ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के जत्थे में भोपाल से अमरनाथ दर्शन हेतु गए थे अधिकांश भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए है और सभी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा प्रस्थान कर चुके है। मंडल का चौथा जत्था तीन जुलाई को रवाना हुआ था जो आज शेषनाग पहुंच चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS