Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से रवाना हुआ पहला जत्था, 151 शिव भक्त हुए शामिल

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से रवाना हुआ पहला जत्था, 151 शिव भक्त हुए शामिल
X
रिमझिम बारिश के बीच शिव भक्तों का पहला जत्था बुधवार को राजधानी से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल का 151 शिव भक्तों का पहला जत्था पवित्र त्रिशूल एवं राष्ट्रीय ध्वज लेकर मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ।

भोपाल। रिमझिम बारिश के बीच शिव भक्तों का पहला जत्था बुधवार को राजधानी से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल का 151 शिव भक्तों का पहला जत्था पवित्र त्रिशूल एवं राष्ट्रीय ध्वज लेकर मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ।इस जत्थे में भोपाल, संत हिरदाराम नगर एवं विदिशा के भक्त शामिल हुए। इस जत्थे में 29 महिलाएं शामिल है। इसमें गांधीनगर निवासी 13 वर्ष की बालिका दीप्ति असवानी एवं बागसेवनिया निवासी 68 वर्ष के एसके पाठक भी हैं। पहलगांव मार्ग से जाने वाले यात्रियों का नेतृत्व अरुण तिवारी करेंगे और बालटाल मार्ग से जाने वाले यात्रियों का नेतृत्व राजकुमार आसवानी, प्रवीण उपाध्याय द्वारा किया जाएगा।

तिलक लगाकर किया रवाना

मंडल सदस्यों द्वारा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर ढोल डमाके के साथ विदाई दी गई। अमरनाथ यात्रियों को विदाई देने हेतु सचिव रिंकू भटेजा, राजकुमार शर्मा, राजेश दत्ता, गुड्डू अग्रवाल, योगेश श्रीवास्तव, मनोज पांडे, प्रदीप सोनी, गजेन्द्र ठाकुर, अमरीश पटेल, रामजीत गुप्ता, राज कुमार रघुवंशी, सीता शरण शर्मा, सविता मालवीय, चेतन साहू सहित अनेक मंडल सदस्य शामिल हुए।

नंदीश्वर जिनालय में भक्ति-नृत्य कर की भगवान सिद्ध की आराधना

नंदीश्वर जिनालय लालघाटी में आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ में श्रद्धा भक्ति और आस्था का अभूत पूर्व संगम दिखाई दिया। जिनालय में जगत कल्याण की भावना से हो रहे अनुष्ठान में जाप मंत्र के साथ मंडल पर अर्घ्य समर्पित हो रहे हैं। समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि जिनालय में विराजमान जिन प्रतिमाओं का अभिषेक अनुष्ठान के प्रमुख पात्र एवं इंद्र द्वारा किया गया। संगीतमय स्वर लहरियां के साथ केसरिया-केसरिया आज हमारो रंग केसरी, कर लो जिन वर का गुणगान आई शुभ ये घड़ी आदि भजनों पर भक्ति नृत्य के साथ इंद्र-इंद्राणी द्वारा भगवान सिद्ध की आराधना की गई। विधानाचार्य पंडित वर्धमान सौरया के निर्देशन में अनुष्ठान हुए। अनुष्ठान के प्रमुख पात्र विनोद पूनम जैन, सोधर्मेंद्र इंद्राणी द्वारा मंडल पर श्रीफल अर्पित किए।

Tags

Next Story