Amarnath Yatra 2023 : भोपाल से सात हजार यात्रियों ने की बाबा अमरनाथ की यात्रा

भोपाल। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के नेतृत्व में अब तक भोपाल से सात हजार लोगों ने अमरनाथ यात्रा की है। 24 दिन अभी और अमरनाथ यात्रा चलेगी। इसमें तीन हजार लोग यात्रा करेंगे। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद इस वर्ष पवित्र अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की देशभर से सात अगस्त तक करीब चार लाख 25 हजार पहुंच गई है, जबकि यात्रा समाप्त होने में 24 दिन अभी शेष हैं। पिछले दस वर्षों में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक है। वर्ष 2012 में लगभग छह लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वर्ष 2013 में 3,53,969 ,वर्ष 2014 में 3,72,909, वर्ष 2015 में 3,52,771, वर्ष 2016 में 2,20,490, वर्ष 2017 में 2,60,003, वर्ष 2018 में 2,85,006, वर्ष 2019 में 3,42,883 ने दर्शन किए थे। वर्ष 2020 एवम 2021 में कोरोना के कारण यात्रा नहीं हुई थी। इस वर्ष मंडल के 15 जत्थे जो कि पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक संख्या हैं। भोपाल से सात हजार लोग अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS