Amarnath Yatra : बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए आज होगा पहला जत्था रवाना

भोपाल। बाबा बफार्नी के दर्शन का समय आ गया है। राजधानी से अमरनाथ के लिए सबसे पहला जत्था बुधवार को रवाना होगा। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल रजिस्टर्ड भोपाल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल का 151 शिव भक्तों का पहला जत्था मालवा एक्सप्रेस से रवाना होगा।इस दौरान श्रद्धालु पवित्र त्रिशूल एवं तिरंगा लेकर मालवा एक्सप्रेस से रवाना होगा। इस जत्थे में भोपाल , संत हिरदाराम नगर एवं विदिशा के भक्त शामिल होंगे। इस जत्थे में 29 महिलाएं सम्मिलित होंगी। इसमें सबसे कम उम्र की गांधीनगर निवासी 13 वर्ष की बालिका दीप्ति असवानी, तो वहीं अधिक उम्र के बागसेवनिया निवासी 68 वर्ष के एसके पाठक जत्थे के साथ रवाना होंगे।
ढोल धमाके के साथ विदाई दी जाएगी
पहलगांव मार्ग से जाने वाले यात्रियों का नेतृत्व अरुण तिवारी करेंगे। एवं बालटाल मार्ग से जाने वाले यात्रियों का नेतृत्व राजकुमार आसवानी एवं प्रवीण उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। मंडल सदस्यों द्वारा एक नंबर प्लेटफार्म के बाहर, हनुमान मंदिर के पास अमरनाथ जाने वाले यात्रियों तिलक लगाकर ढोल धमाके के साथ विदाई दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS