Amit Shah Bhopal Visit : चार इमली में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमित शाह को लेकर दी ये जानकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, भाजपा उतनी ही तेजी के साथ अपनी तैयारियां मजबूत करने में लगी हुई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह 26 जुलाई को शाम 6 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अमित शाह की देर रात तक क्लास चलेगी। इस बैठक में अमित शाह हारी सीटों को लेकर विशेष रणनीति बनाएंगे।
चुनाव का फाइनल खाका होगा तैयार
बैठक में चुनाव का फाइनल खाका तैयार किया जाएगा। शाह का 7:40 पर भोपाल आगमन होगा। वहीं, 8 बजे वे एयरपोर्ट पर उतरते ही सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां रात 8 बजे से 11:30 तक बैठक लेंगे। इसके बाद 11. 45 बजे ताज होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 27 जुलाई सुबह 10 : 30 बजे होटल ताज से प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.45 मिनट पर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। अमित शाह करीब 12 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS