Amit Shah Dhar Visit: धार में कांग्रेस पर जमकर अमित शाह, दिग्विजय और कमलनाथ को लेकर कही ये बात

Amit Shah Dhar Visit: धार। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मनावर, बदनावर और धार में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। मनावर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 3 परिवार हैं, पहला कमल नाथ का, बंटाधार दिग्विजय का, तीसरा है राहुल और सोनिया गांधी का गांधी परिवार। हमारे यहां कहा जाता है कि तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा। यहां आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमल नाथ का चलता है और गलती होने पर चांटा दिग्विजय सिंह को लगा देते हैं। ये कपड़ा फाड़ राजनीति मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकती।
कमल नाथ को कांग्रेस ने यहां अपना नेता बनाया है। लेकिन वो आपके भले के लिए काम नहीं करेंगे। क्योंकि उनके मन में है नकुल नाथ को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी जी के मन में है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। जो अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं वो देश और प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश 3 दीपावली मनाएगा। एक दीपावली कल मनाएंगे, दूसरी 3 दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनने के बाद और तीसरी दीपावली आपको 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है।
कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, महाकाल लोक बनाया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, बाबा केदार धाम और मां विंध्यवासिनी के तीर्थ क्षेत्र बनाएं, करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया, कश्मीर में मां शारदा पीठ की फिर से पुनः प्रतिष्ठा की और नए संसद भवन में सेंगोल लगाकर भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस दलित और आदिवासी विरोधी हैं। ये इतने साल सत्ता में रहे, लेकिन इन्होंने कभी भी किसी ट्राइबल को राष्ट्रपति नहीं बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की गरीब घर की ट्राइबल बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति बनाकर, देश भर के आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS