BHIND CRIME NEWS: भिंड में गला रेतकर बुजुर्ग दंपति को उतारा मौत के घाट, पलंग पर पड़े मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सीनियर सिटीजन दंपति की हत्या कर दी गई। इस मामले का खुलासा होने के बाद चारों तरफ हड़कप मच गया है। यह पूरी घटना गोहद के मौ थाना अंतर्गत छैंकुरी गांव की है। गांव में रहने वाले हरज्ञान सिंह जाटव (65) और उनकी पत्नी रामश्री (55) बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। गुरुवार सुबह दोनों के शव खून से लथपथ मिले। जिसके बाद मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया
इस हत्या की जानकरी देते हुए एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि दंपती की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। दंपती का बड़ा बेटा गायब है। फ़िलहाल हत्या की इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर लूट की वारदात जैसे भी कोई अलामात नहीं मिले हैं। हत्या के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तो वही जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है। भिंड एसपी मनीष खत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या
जानकारी के अनुसार छैंकुरी निवासी 65 वर्षीय हरज्ञान जाटव और उनकी पत्नी 55 वर्षीय रामश्री जाटव बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पा सो रहे थे। गुरुवार सुबह स्वजनों ने देखा कि चारपाई पर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। मौके पर पहुंचे टीआइ उदयभानसिंह यादव ने बताया कि दंपती की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर से की गई है। बता दें कि मृतकों का बीटा फ़िलहाल गायब है। जिसकी वजह से इस हत्या का शक बड़े बेटे पर ही जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS