आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मिल सकती है खुशखबरी, वेतन बढ़ाने पर सरकार कर रही विचार

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वेतन के साथ साथ मानेदय में वृद्धि की जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस बात का ऐलान सीएम शिवराज द्वारा इसी महीने की जाने की उम्मीद है। लंबे वक़्त से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तब राहत नहीं मिली थी। लेकिन चुनाव साल में जल्द ही उनके हित में कोई बड़े फैसले लिए जा सकते है।
प्रदेश के 95 हजार कार्यकर्ताओं को मिलेगा फायदा
जानकारी के मुताबिक़ राज्य सरकार की तरफ से कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 जबकि सहयिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की वृद्धि कर सकती हैं। इसी महीने के 11 जून को राजधानी में सीएम शिवराज का सम्मलेन आयोजित हो रहा हैं। संभवतः इसी सम्मलेन में इसका एलान किया जा सकता हैं। जिसका फायदा प्रदेश के 95 हजार कार्यकर्ताओं को मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS