आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेरा कलेक्टोरेट, मांगे मनवाने पांच घंटे डटीं

धरने के लिए परमिशन नहीं मिलने से थीं नाराज
भोपाल। राजधानी के नीलम पार्क में धरने की परमिशन नहीं मिलने से नाराज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। वे 5 घंटे तक कलेक्टोरेट कैंपस में डटी रहीं। मंगलवार को नीलम पार्क में भी धरना प्रदर्शन करेंगी। मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया।
दरअसल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर वे नीलम पार्क में धरना देना चाह रही थी, लेकिन यहां की परमिशन नहीं मिली थी। इसके चलते सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलेक्टोरेट पहुंची और बाहर ही बैठ गईं। यहां जमकर नारेबाजी की गई। शाम 4 बजे तक वे मौके पर डटी रहीं। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री मधुकर सांबले भी धरना स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रानी मालवीया ने बताया कि मंगलवार को नीलम पार्क में कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदर्शन करेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS