GWALIOR CRIME NEWS; नाराज पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता तेल, पीड़ित का अस्पातल में इलाज जारी, जानें पूरा मामला

ग्वालियर; ग्वालियर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक नाराज पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट में खोलता हुआ तेल डाल दिया। जिसके बाद पत्नी वहां से फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी के फ़ोन पर बात करने से माना करने पर गुस्साई पत्नी ने पति को खोलते तेल से जला दिया। जिसके बाद पीड़ित पति ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल पति को उपचार के लिए भर्ती कराया है। यह पूरी घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है।
फोन छीनने से नाराज पत्नी ने पति पर डाला गर्म तेल
मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय पीड़ित का नाम सुनील धाकड़ है। जो प्राइवेज जॉब करता है। पिछले कुछ दिनों से सुनील और उनकी पत्नी भावना की झगड़ा हो गया था। क्योकि अक्सर भावना अपने पडोसी से घंटो फ़ोन पर बात किया करती थी। जिसको लेकर अक्सर सुनील भावना को टोका करता था। लेकिन भावना उसकी बात नहीं सुनती थी। एक दिन सुनील के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति से भावना फोन पर बात करती है। सुनील ने जब देखा तो भावना फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर उसने आपत्ति जताई और फोन छीन लिया, इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और भावना में गुस्से में रात 2 बजे सोते हुए सुनील के उपर तेल उड़ेल दिया।
आरोपी महिला की तलाश में जुटी पुलिस
दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सुनील ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और फरार महिला की चारों तरफ तलाशी शुरू कर दी है। इस हादसे की वजह से सुनील का हाथ और जंग बुरी तरह जाल गया है। फिलाहल पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS