Anju Returned India : गिरफ्तार हो सकती है अंजू एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

नई दिल्ली। अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है। पाक के नसरुल्ला से निकाह करने के बाद उसने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है।वहीं भारत लौटने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अंजू से लगातार पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल अंजू को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसे राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। असल में अंजू के खिलाफ पति अरविंद ने कई आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में राजस्थान भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने कहा कि भिवाड़ी में अंजू गिरफ्तार हो सकती है।
अंजू के पति ने लगाए आरोप
अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ कई आरोप लगाए थे और एफआईआर दर्ज कराई थी। दिलीप सैनी ने आगे कहा कि एजेंसी अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है। सुबह में आईबी की टीम ने अंजू के बच्चे से बातचीत की थी। सैनी ने आगे कहा कि नियम के अनुसार, अंजू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपना नाम फातिमा रख लिया
अंजू जुलाई में भिवाड़ी से वैध तरीके से पाकिस्तान चली गई थी। उसने अपने पति से कहा कि वह एक दोस्त से मिलने जयपुर जा रही है। पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया था कि वह असल में कहां है। उसने कहा था कि वह एक दोस्त की शादी में शामिल होने गई है। बाद में उसकी घूमने की तस्वीरें वायरल होने लगीं। इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ। देखते ही देखते अंजू सनसनी बन गई। इसके बाद खबर आई थी कि उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। इतना ही नहीं, उसने धर्म बदलकर अपना नाम फातिमा रख लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS