मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा: मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा: मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को घोषणा की है कि अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट प्रथ्वीराज काे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदेश के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। इससे पहले उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर चुके हैं।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को घोषणा की है कि अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट प्रथ्वीराज काे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदेश के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। मुख्यमंत्री चौहान ने यह घोषणा जबलपुर में की। इससे पहले उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर चुके हैं।

अक्षय के साथ योगी ने देखी फिल्म

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ यह फिल्म उप्र में देखी। इसके बाद अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। मप्र के मुख्यमंत्री चौहान ने भी योगी का अनुसरण किया।

Tags

Next Story