मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा: पंचायत में महिला का निर्विरोध निर्वाचन हुआ तो 15 लाख की प्रोत्साहन राशि, जानिए और कीं क्या घोषणाएं

मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा: पंचायत में महिला का निर्विरोध निर्वाचन हुआ तो 15 लाख की प्रोत्साहन राशि, जानिए और कीं क्या घोषणाएं
X
पंचायत चुनावों का कार्यक्रम जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदर्श पंचायतों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन पर पंचायतों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और यदि किसी महिला को निर्विरोध चुना गया तो पंचायत को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कई पुरस्कारों की भी घोषणा की। पहला 50 लाख, दूसरा 25 लाख और तीसरा पुरस्कार 15 लाख रुपए होगा। यह अलग अलग श्रेणियों में पंचायतों को दिया जाएगा।

भोपाल। पंचायत चुनावों का कार्यक्रम जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदर्श पंचायतों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन पर पंचायतों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और यदि किसी महिला को निर्विरोध चुना गया तो पंचायत को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कई पुरस्कारों की भी घोषणा की। पहला 50 लाख, दूसरा 25 लाख और तीसरा पुरस्कार 15 लाख रुपए होगा। यह अलग अलग श्रेणियों में पंचायतों को दिया जाएगा।

निर्विरोध, सर्वसम्मति निर्वाचन पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समरस पंचायतों एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की हैं। ऐसी ग्राम पंचायतें जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सरपंच निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत को 5 लाख, दूसरी बार निर्विरोध होने पर 7 लाख, पूरी पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

चार श्रेणियों में पुरस्कार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार तथा महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार। पुरस्कारों में प्रथम को 50 लाख, द्वितीय को 25 लाख और तृतीय स्थान हासिल करने वाली पंचायत को 15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Tags

Next Story