मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा- महाकाल लोक की तरह ओरछा में बनेगा रामराजा लोक, चित्रकूट में वनवासी राम लोक

मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा- महाकाल लोक की तरह ओरछा में बनेगा रामराजा लोक, चित्रकूट में वनवासी राम लोक
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा में एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में बने महाकाल लोक की तर्ज पर अब ओरछा में राम राजा व चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, और राम राजा तो हमारे ओरछा में विराजते हैं। इसलिए ओरछा में तथा चित्रकूट में भी उसी तर्ज पर निर्माण होगा, ताकि ओरछा आने पर्यटक भगवान राम के बारे में और विस्तार से जान सकें। 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा में एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में बने महाकाल लोक की तर्ज पर अब ओरछा में राम राजा व चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, और राम राजा तो हमारे ओरछा में विराजते हैं। इसलिए ओरछा में तथा चित्रकूट में भी उसी तर्ज पर निर्माण होगा, ताकि ओरछा आने पर्यटक भगवान राम के बारे में और विस्तार से जान सकें। 

गडकरी जोड़ रहे हैें भारत

मुख्यमंत्री चौहान बुंदेलखंड में 6,800 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अगर कोई जोड़ रहा है, तो वह मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री गडकरी जोड़ रहे हैं। हमने पहले भी सड़कें देखी थी। गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे, पता ही नहीं चलता था। आज झांसी से सीधे छतरपुर चले जाओ, तो पेट का पानी नहीं हिलता है। भारत जोड़ना है, तो ऐसे जोड़ना चाहिए। सड़कों, पुलों और बाइपास से नितिन जी भारत जोड़ रहे हैं। चौहान ने कहा कि ऐसा शिलान्यास व लोकार्पण हमने पहले नहीं देखा। एक साथ छह हजार करोड़ रुपए से अधिक की सड़कों का शिलान्यास-लोकार्पण आज हुआ है। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री गडकरी का स्वागत करता हूं।

तुलसीदास के बारे में गलत बोलते हैं तो पीड़ा होती है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अपन तो सब राम-राम बोल रहे हैं, लेकिन समाचार पत्रों में पढ़ते हैं, तो पीड़ा होती है। कुछ ऐसे लोग देश में हैं, जो भगवान राम और तुलसीदास के बारे में गलत बोलते हैं। ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं, राम के बिना यह देश नहीं जाना जा सकता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। राम हमारे अस्तित्व हैं, हमारे प्राण हैं। वे हमारे भगवान हैं और इस देश की शान हैं।

आकाश मार्ग से अब महाकाल महालोक पहुंच पाएंगे

चौहान ने कहा कि गडकरी आजकल सड़कों से ही नहीं, महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए स्टेशन से सीधे मंदिर तक रोपवे बना रहे हैं। आकाश मार्ग से अब महाकाल महालोक पहुंच पाएंगे। पहले तो हमने पुष्पक विमान के बारे में ही सुना था, अब नितिन जी रोपवे से लोगों को ले जा रहे हैं। ये नया भारत है, जो भाजपा की सरकार बना रही है।

निवाड़ी में दो महीने में हर घर में नलों से मिलेगा पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये भाजपा की सरकार है, यहां डबल इंजन की सरकार दो महीने के अंदर निवाड़ी जिले के हर घर में पीने का पानी पहुंचाने वाली है। बहनों को घर से बाहर पानी भरने नहीं जाना पड़ेगा। यह कभी किसी ने सोचा नहीं था। केन और बेतवा के बारे में हम कब से सुन रहे थे। साढ़े 44 हजार करोड़ रुपए खर्च करके इन दोनों नदियों को जोड़ा जाएगा, जिससे बुंदेलखंड की प्यास बुझेगी और कृषि उत्पादन के मामले में मप्र पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ देगा। सांस्कृतिक भारत भी नया बन रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी में काशी कॉरीडोर, उज्जैन में महाकाल महालोक और रामराजा के दरबार में ओरछा में भी विकास होगा। मप्र में 40 हजार करोड़ की सड़कें बनी हैं, कांग्रेस के राज में तो गिट्टी और मुरम के लिए तरस जाते थे। केन्द्रीय मंत्री गडकरी का पुनः स्वागत करता हूं और अभिनंदन करता हूं।

Tags

Next Story