पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की घोषणा, जोरशोर से लड़ूंगा अगला चुनाव और जीतूंगा भी, यह भी किया दावा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की घोषणा, जोरशोर से लड़ूंगा अगला चुनाव और जीतूंगा भी, यह भी किया दावा
X
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र की सभी सीटों में कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत के साथ जीत मिलेगी| जनता विंध्य की उपेक्षा से भारी नाराज है| घर वापसी अभियान में कई बड़े नेता और कार्यकर्ता वापिसी कर चुके हैं| वे सभी कांग्रेस को जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि वे खुद भी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र की सभी सीटों में कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत के साथ जीत मिलेगी| जनता विंध्य की उपेक्षा से भारी नाराज है| घर वापसी अभियान में कई बड़े नेता और कार्यकर्ता वापिसी कर चुके हैं| वे सभी कांग्रेस को जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि वे खुद भी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

भाजपा सरकार पर आरोप

अजय सिंह ने कहा कि लोग शिवराजसिंह चौहान के झूठ और बड़बोलेपन से ऊब चुके हैं| राम वन गमन पथ विकास को वे हर चुनाव के बाद भूल जाते हैं| दो पवित्र नगर मैहर और चित्रकूट को जोड़ने वाली फोर लेन को घटा कर टू लेन का प्रस्ताव कर दिया गया है| सिंगरौली को सिंगापुर 18 साल में नहीं बना पाये| मैहर को जिला बनाने की घोषणा सपना बन कर रह गई है| करोड़ो खर्च करने के बाद प्रस्तावित जालपानी की बृहद गोंड सिंचाई परियोजना का बाँध स्थल एक कोयला व्यापारी के लिए बदल दिया गया| सड़कों की हालत जस की तस है, जहां अक्सर यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और अब तक कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं|

चुनाव न लड़ने की अटकलों को किया खारिज

सिंह ने उन अटकलों को सिरे से नकार दिया जिसमें उनके बारे में फैलाया जा रहा है कि वे अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात कह चुके हैं| उन्होंने कहा कि यह खबर भाजपा की डर्टी ट्रिक्स पालिटिक्स का हिस्सा है| अजय ने स्पष्ट किया कि वे अगला विधानसभा चुनाव अपनी परम्परागत सीट चुरहट से ही लड़ेंगे और जीतेंगे| उन्होंने कहा कि मेरे बारे में भाजपा अब मुगालते में न रहे|

Tags

Next Story