MP में एक और बस हादसा, लॉकडाउन से बचने जा रहे थे उत्तरप्रदेश

MP में एक और बस हादसा, लॉकडाउन से बचने जा रहे थे उत्तरप्रदेश
X
लॉकडाउन होने से पहले उत्तरप्रदेश लौटने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से निकले थे लेकिन बीच में ही हादसे के शिकार हो गये। पढ़िए पूरी खबर-

पलसुद/बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में एक यात्री बस सड़क हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। लॉकडाउन होने से पहले उत्तरप्रदेश लौटने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से निकले थे लेकिन बीच में ही हादसे के शिकार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना बड़वानी जिले के पलसुद थाना क्षेत्र की है, जहां पलसुद से 10 किलोमीटर दूर स्थित चिंदी घाटी में यात्रियों से भरी बस पेड़ से जा टकराई और बस में सवार यात्री हादसे के शिकार हो गये। यात्रियों ने बताया कि घाट में चालक की नींद लग गई थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। इस हादसे में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्बुलेंस से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के मुताबिक बस महाराष्ट्र के पुणे से उत्तर प्रदेश जा रही थी।

पलसुद पुलिस के द्वारा सभी सवारियों को राजपुर भेजा गया है। बस में बैठे सवारियों ने बताया कि- 'कहीं महाराष्ट्र में पहले की तरह लॉकडाऊन नहीं लग जाये, इसलिये अपने घर जा रहे थे।'

Tags

Next Story