INDORE NEWS; MP में एक और लव जिहाद, मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, FIR दर्ज

INDORE NEWS; MP में एक और लव जिहाद, मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, FIR दर्ज
X
ताजा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित महिला एक एडवाइजरी कंपनी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अरहम यूनुस खान नाम के व्यक्ति से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी इसके बाद मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने महिला को होटल लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बार फिर लव जिहाद का ताजा मामला सामने आय है। जहां एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू महिला के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जानकारी के अनुसार महिला के साथ लंबे समय से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलाहल पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

प्रेमजाल में फसाकर महिला से रेप

बता दें कि यह ताजा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित महिला एक एडवाइजरी कंपनी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अरहम यूनुस खान नाम के व्यक्ति से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी इसके बाद मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने महिला को होटल लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने महिला का वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद से आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

इसके बाद महिला के बयान के आधार पर विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। क्योंकि वह अभी तक फरार चल रहा है।

Tags

Next Story