MP पुलिस में एक और महिला आरक्षक को मिली gender change की मंजूरी

MP  पुलिस में एक और महिला आरक्षक को मिली gender change  की मंजूरी
X
मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल को गृह विभाग ने उसे लिंग परिवर्तन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। मामला रतलाम जिले से जुड़ा है। महिला कांस्टेबल का नाम दीपिका कोठारी है। दीपिका बचपन से ही जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर से परेशान है। सोमवार को गृह विभाग ने दीपिका को लिंग परिवर्तन कराने के लिए अनुमति जारी की है।

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल को गृह विभाग ने उसे लिंग परिवर्तन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। मामला रतलाम जिले से जुड़ा है। महिला कांस्टेबल का नाम दीपिका कोठारी है। दीपिका बचपन से ही जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर से परेशान है। सोमवार को गृह विभाग ने दीपिका को लिंग परिवर्तन कराने के लिए अनुमति जारी की है। अब वह आसानी से लिंग परिवर्तन करवा सकती है। 2021 में निवाड़ी जिले में पदस्थ महिला कांस्टेबल आरती यादव को भी यह अनुमति मिल चुकी है। अब दीपिका दूसरी महिला कांस्टेबल होंगी जो पुरुष बनेंगी। अधिकारियों के अनुसार मनोचिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा ने दीपिका में डिसऑर्डर होने की पुष्टि की है।

राज्य सरकार को शपथ पत्र के साथ आवेदन किया था

दीपिका ने 2021-22 में जेंडर परिवर्तन को लेकर राज्य सरकार को शपथ पत्र के साथ आवेदन किया था। दीपिका ने आरती के लिंग परिवर्तन के आदेश को भी प्रमाण के रूप में संलग्न किया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने एक प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद गृह विभाग ने विधि विभाग से अभिमत लेकर महिला कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन की अनुमति जारी कर दी। आदेश में लिखा है कि महिला कांस्टेबल द्वारा पुरुष बनने के बाद से दीपिका को ऐसी कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी, जो महिलाओं को मिलती हैं।

जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर से थी पीड़ित

लिंग परिवर्तन के बाद दीपिका, पुरुष वर्ग में आएगी। जेंडर आइडेंटिटी डिसआॅर्डर को या जेंडर डायसोफोरिया भी कहा जाता है। जिसके अंदर यह बीमारी होती है वह लड़का, लड़की की तरह व्यवहार करता है। जबकि लड़की, एक लड़के की तरह व्यवहार करती है। दोनों ही विपरीत लिंग के अनुसार अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं। बीमारी के लक्षण तो कुछ में बचपन से ही दिखना शुरू हो जाते हैं, कुछ में देरी से उभरते हैं। जैसे कोई पुरुष है तो वह महिलाओं की तरह कपड़े पहनने लगता है, मेकअप करता है, इशारे करता है। महिला भी पुरुष की तरह आचरण करती है।

Tags

Next Story