लव जिहाद की शिकार हुई मप्र की एक और महिला, आरोपी नसीम ने रिंकू बन महिला को फंसाया

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक लव जिहाद के मामले की खबर सामने आई है। खबर के अनुसार मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक नसीम खान ने महिला को पहले तो अपना नाम रिंकू कुशवाहा बताकर उसे अपने जाल में फसाया फिर महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने महिला थाने में 22 जून को दर्ज कराई थी जिस पर रीवा के महिला थाने की पुलिस ने नसीम खान पर मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की डायरी को गुढ़ थाने भेज दिया।
आरोपी गांव छोड़कर फरार नसीम खान
जैसे ही शिकायत दर्ज हुई उसके बाद नसीम खान से रिंकू कुशवाहा बन महिला को फंसाने वाला आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। इस मामले की जांच गुढ़ पुलिस ने शुरु कर दी है और गुढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मुंबई में दबिश दी और आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने महिला को घर पर बंधक बनाया
प्राप्त सूचना के मुताबिक रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र की रहने वाली यह महिला गुजरात के गांधी नगर में अपने पति के साथ काम करती थी। महिला का कुछ दिनों से अपने पति के साथ कुछ विवाद चल रहा था इसी दौरान उस महिला की दोस्ती वहां रहने वाले रिंकू कुशवाहा बने नसीम खान से हुई। महिला के नसीम खान से संबंध अच्छे होते गए । उसके बाद आरोपी महिला को बहला फुसला कर अपने रीवा के पांती गांव मे स्थित अपने घर ले आया। महिला को जब घर पहुंचते ही जानकारी लगी की वह रिंकू कुशवाहा नही नसीम खान है। महिला ने आरोपी को कहा कि वह अपने घर जा रही है। तब आरोपी नसीम खान ने महिला को घर पर बंधक बना लिया और आरोपी नसीम खान ने महिला को प्रताड़ित कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
नसीम खान को मुंबई से गिरफ्तार किया
इतना सब होने के बाद महिला ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया और उसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर महिला थाने की पुलिस ने तत्काल 376 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले के जांच गुढ़ पुलिस को सौंप दी। केस दर्ज होने के बारे में जब आरोपी नसीम खान को पता चला तो वह शहर छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन मुंबई मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम सीधे मुंबई पहुंची, जहां मुंबई स्थित उसके दोस्त के घर से आरोपी नसीम खान को गिरफ्तार किया गया और पुलिस उसे रीवा लेकर आई जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS