ANURAG THAKUR VISIT MP: भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भोपाल समेत दमोह जिले का करेंगे दौरा

ANURAG THAKUR VISIT MP: भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भोपाल समेत दमोह जिले का करेंगे दौरा
X
अनुराग मीडिया को संबोधित कर रहे हैं।

ANURAG THAKUR VISIT MP: भोपाल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज अपने एक दिवसीय को लेकर एमपी के दौरे पर हैं वे अपने तय समय अनुसार 11 बजे बजे बंसल वन स्थित भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे दोपहर 1.20 बजे दमोह में नवमतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे

कांग्रेस पर साधा निशाना

अनुराग ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कांग्रेस की 7 गारंटियो पर जबरदस्त प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस जनता से ठगी करके सत्ता में आई है। कांग्रेस झूठ का पुलिंदा लेकर बाक़ी राज्यों में घूम रही है

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की 7 गारंटी गिनाई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंसल वन स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए कहा कि "मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना लाकर महिलाओं और बेटियों का मान सम्मान किया। मध्य प्रदेश में भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान और राजस्थान में महिलाओं का अपमान। राजस्थान में महिलाओं का तिरस्कार मध्य प्रदेश में पुरस्कार। मध्य प्रदेश में महिलाओं को अधिकार तो राजस्थान में अत्याचार हुआ। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की 7 गारंटी गिनाई जिसमें कहा कि कांग्रेस की गारंटी को झूठे वादे बताया ,ठाकुर ने क​कहा कि कांग्रेस जानता को ठंगी करके सत्ता में आई बाक़ी राज्यों कांग्रेस झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रही है।

Tags

Next Story