अंगूर के अलावा जामुन से शराब बनाने की अनुमति देगी मध्यप्रदेश सरकार, शराब की उप दुकाने खोलने का प्रस्ताव खारिज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्क्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरकार अब अंगूर के अलावा जामुन से भी शराब बनाने की अनुमति देगी। बैठक में शराब की उप दुकाने खोलने का प्रस्ताव भी था, जिसे मुख्यमंत्री चौहान ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की एक भी नई दुकान किसी भी तरीके से नहीं खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि उप दुकान खोलने की अनुमति देना नई दुकान खोलने जैसा ही है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है।
घरेलू हिंसा की पीड़िता के मिलेगी आर्थिक सहायता
मंत्रिपरिषद के एक अन्य फैसले में प्रदेश में घरेलू हिंसा की पीड़ित बालिका या महिला को सरकार ने आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए नई सहायता योजना लागू की जाएगी। इसके तहत पीड़िता को शरीर के किसी भी अंग की क्षति 40 फीसदी से कम होने पर 2 लाख और इससे अधिक होने पर 4 लाख रुपए तक सहायता दी जाएगी। चिकित्सा विशेषज्ञ के रिक्त पदों को भरने के लिए 25 फीसदी पद अब सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। शेष पदों पर क्रमोन्नति का लाभ दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS