निवाड़ी जिले के नए कलेक्टर होंगे अरूण विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री ने मंच से हटाया था यहां के कलेक्टर को

भोपाल। सरकारी जमीन की हेराफेरी जैसे संगीन आरोपाें में हटाए गए निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर की जगह पर राज्य शासन ने डिंडोरी के अपर कलेक्टर व 2014 बैच के आईएएस अरूण कुमार विश्वकर्मा को पदस्थ करने का आदेश जारी किया है।
अभी एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों से संबंधित कई तरह की शिकायतों के बाद भटनागर को हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद यह नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) ने मुख्यमंत्री के निर्देश के तत्काल बाद भारत निर्वाचन आयोग के पास आईएएस विश्वकर्मा की नियुक्ति करने की अनुमति मांगी थी। वहां से अनुमति मिलते ही आदेश जारी कर दिया गया।
दरअसल, मप्र में इस वक्त वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने आदि का कार्य चल रहा है। इसका प्रकाशन 5 जनवरी को होगा। इसके बाद राज्य सरकार प्रत्येक निर्णय ले सकेगी। प्रत्येक वर्ष इसी समय या फिर चुनाव के वक्त निर्वाचन संबंधी कार्य के दौरान इस कार्य में लगे अफसरों या मुख्य पदों पर पदस्थ अफसरों के तबादले नहीं किए जाते। यदि जरूरी हुआ तो निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी पड़ती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS