शाम होते ही सर्द हवाएं करा रही तेज सर्दी का अहसास, पारा चढ़ा

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज हुई है। दिन में धूप और हवाओं की रफ्तार सामान्य रहने से गर्मी का अहसास बना रहा, जबकि शाम होते ही ठंडी हवाएं तेज सर्दी का अहसास करा रही हैं। शहर में दिन का पारा 1.5 डिग्री बढ़कर 27.3 डिग्री पर पहुंच गया, जो नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक है। रात का पारा आधा डिग्री बढ़कर 8.5 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 2 डिग्री कम है। मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अभी दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक और बढ़त हो सकती है। इसके बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट होगी। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी तापमानों में वृद्धि हो रही है, दो से तीन दिन बाद दिन और रात के तापमान में कमी आने से सर्दी फिर बढ़ेगी।
प्रदेश भर में सर्दी से राहत:
दो दिन से प्रदेशभर में सर्दी का काफी राहत मिली है। बुधवार को मौसम विभाग ने चंबल संभाग और ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी आदि जिलों में घना और सतना, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन का पारा औसतन 25 डिग्री और रात का पारा औसतन 8 डिग्री के करीब रहा है। उमरिया और नौगांव में रात का पारा क्रमश: 4.7 और 5.3 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से तीन 3 डिग्री कम है। इन जिलों के तापमान में भी अभी बढ़त होने का अनुमान है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS