GUNA NEWS: 8 साल की बच्ची के साथ आश्रम संचालक ने की गंदी हरकत, परिजनों ने किया चक्काजाम, मौके पर पहुंची पुलिस

गुना : मध्यप्रदेश में लगातार बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन छोटी बच्चियों के साथ हो रही गलत हरकत ने प्रशासन की नींद उड़ा के रख दी है। ऐसा ही एक नया मामला गुना जिले से सामने आया है। जहां एक 8 साल की बच्ची के साथ आश्रम संचालको ने छेड़छाड़ की। जिसके बाद जब बच्ची ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाने में की।
आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम किया
जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की कंप्लेंट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन फिर भी आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम पर रास्ते में बैठ गए। महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं। रोड के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया और परिजनो को शांत कर घर भेजा।
गुरुवार सुबह 11 बजे की है घटना
बता दें कि ये पूरा घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। जब 8 साल की बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ कोचिंग जा रही थी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि रास्ते में उसकी बहन का दुपट्टा उड़ गया। दुपट्टा उड़कर आश्रम की फेंसिंग में फंस गया। जिसे लेने के लिए वो आश्रम तक गई। जिसे आश्रम के संचालक आरके शर्मा ने उठाकर रख लिया। जब वह दुपट्टा लेने गई, तब उसके साथ आरके शर्मा ने प्रसाद देने के बहाने अश्लील हरकत की।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस किया दर्ज
बच्ची ने घर पहुंचकर अपने पेरेंट्स को जानकारी दी। इसके बाद परिवार और दूसरे लोग बीनागंज चौकी पहुंची। चौकी प्रभारी से उनकी बात हुई, फिर सभी वापस लौट गए। गुरुवार रात लोग फिर चौकी पहुंच गए। कोई नहीं मिला तो चांचौड़ा थाने पहुंचे। TI के मुताबिक, थाने में रात में ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया था। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS