खुद की किडनैपिंग की कहानी रचकर मांगी 10 लाख की फिरौती, जानिए कैसे हुई घर वापसी

मुरैना। जिले में एक बेटे ने खुद के अपहरण की कहानी बनाकर पिता से 10 लाख रूपये की फिरौती मांग ली। मामला दिमनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौर का है, जहां निवासी अनोद सिंह पुत्र जय सिंह तोमर के 18 वर्षीय बेटा अपनी मोटरसाइकिल से बाहर गया था, जो देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। पिता ने उसकी आस-पास तलाश ली लेकिन वह नहीं मिला। अनोद सिंह के मोबाइल नंबर पर कुछ समय बाद 10 लाख की फिरौती का एक फोन आया। उसी लड़के के नंबर से सब लोग सकते में आ गए कि बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया हैं।
अनोद सिंह ने थाना दिमनी को सूचना दी। अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के साथ एसडीओपी अम्बाह ने मिलकर इस मामले पर गंभीरता से विचार किया। अनोद सिंह के मोबाइल नंबर को साइबर से जोड़कर लोकेशन का पता लगाया गया। उसकी लोकेशन पर पुलिस टीम काम कर रही थी पता चला कि लड़का की मोटरसाइकिल एक मड़ी माता मंदिर के पास खड़ी है और वह गायब है। पुलिस ने उसके आगे सुराग लगाया तो धौलपुर राजस्थान के बाद ग्वालियर का सुराग लगा।
पुलिस अधीक्षक ने ग्वालियर पुलिस को सम्पर्क में लेकर लगातार लोकेशन पर पीछा करती गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक होटल में प्रिंस को पकड़ लिया। प्रिंस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की तो कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई और लोग भी सुनकर आश्चर्य में पड़ गए। सोशल मीडिया की करतूत के कारण बालक ने अपने अपहरण की कहानी रची। उसने पिताजी की नजरों से बचने के लिए अपहरण की कहानी रच डाली। दिमनी पुलिस ने कहानी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की कई नौजवान युवक सोशल मीडिया के एप्स को नहीं समझ पाते हैं। इस कारण वो एप चलाने वाले जाल साजों के प्रलोभन में धीरे-धीरे फंस जाते हैं और अपने स्वयं के ओर पेरेंट्स के नुकसान को कर बैठते हैं।
फिलहाल पुलिस की सतर्कता से प्रिंस अपने पिता के पास पहुंच गया है। इसके अलावा प्रिंस का भाई रानू तोमर जो छहःसाल पहले गायब हुआ था वह भी वापस आ गया हैं। पिता को दोनों पुत्र मिले तो राहत की सांस ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS