Jaspal Arora Join Congress : सीएम शिवराज को झटका, करीबी ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस मे होगा शामिल

Jaspal Arora Join Congress : सीएम शिवराज को झटका, करीबी ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस मे होगा शामिल
X
ध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके ही गृह जिले सीहोर में एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। सीएम शिवराज के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।

Jaspal Arora Join Congress : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके ही गृह जिले सीहोर में एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। सीएम शिवराज के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वह कल कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल होेंगे। बता दें कि जसपाल सिंह अरोरा भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य है।

जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह अरोरा मंगलवार की सुबह राजधानी भोपाल में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे। जसपाल सिंह अरोरा सीहोर सीट से बीजेपी से प्रबल दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने इस बार भी वर्तमान विधायक सुदेश राय को टिकट दिया है। इसी को लेकर जसपाल अरोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस में रहे है जसपाल अरोरा

आपको बता दें कि जसपाल अरोरा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कांग्रेस से ही की थी। वह कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़े थे। वह नगरपालिका अध्यक्ष का भी चुनाव जीत चुके है। अरोरा सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे है। उनकी पत्नी अमिता अरोरा सीहोर नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अरोरा बीते सालों पहले बीजेपी में चलते गए थे, लेकिन अब उनकी कांग्रेस में वापसी हो रही है।

Tags

Next Story