छूटे हुए लोगों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

छूटे हुए लोगों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
X
पात्र होने के बावजूद जिन लोगों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए ह, उनको बुलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इसके लिए वार्ड स्तर पर काम शुरु किया जाए। शेष बचे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने से इस योजना का सभी का फायदा मिल सकेगा। यह बात सोमवार को टाइम लिमिट बठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कही।

नए साल पर टीएल बठक में निगम अफसरों को दी हिदायत

भोपाल। पात्र होने के बावजूद जिन लोगों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए ह, उनको बुलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इसके लिए वार्ड स्तर पर काम शुरु किया जाए। शेष बचे लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने से इस योजना का सभी का फायदा मिल सकेगा। यह बात सोमवार को टाइम लिमिट बठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कही। उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत के साथ आम लोगों से जुड़ी योजनाओं का टॉरगेट पूरा किया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियो से कहा कि सरकारी नौकरी का उद्देश्य आम लोगों की सेवा ही होता है और आम जनता की सेवा शासन की योजनाओं का फायदा पहुंचाकर की जा सकती है। योजनाओं का लाभ जब गरीब, किसान और अन्य जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है तो यही सच्ची सेवा होती है। कलेक्टर ने टीएल बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि छूटे हुए पात्र लोगों के कार्ड बना लिए जाएं। उन्होंने भू अधिकार पत्र के तहत पात्र लोगों को अधिकार पत्र देने के लिए भी सभी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Next Story