Bageshwar Dham : क्या राजनीति में आएंगे बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, दिया ये जबाव

Bageshwar Dham : ओडिशा के बालासोर में हुए देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसे ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को दहला दिया। इस भीषण हादसे में अबतक करीब 290 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1 हजार से अधिक लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। हादसे को लेकर लोग घायलों की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे है। इसी कड़ी में देश के जाने माने कथावाचक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने एक बयान दिया हैं।
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से उनका मन व्यथित है। हादसे से उन्हें काफी पीड़ा हुई है। उन्होंने कहा है कि वह पहली अर्जी यही लगाएंगे कि सभी घायल स्वस्थ हो जाएं। वही जब धीरेन्द्र शास्त्री से पूछा गया कि क्या उनकी शक्ति इस घटना के संकेत दे सकती थी। इस सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे आरोप लगाते हैं। अगर ऐसा हो सकता तो वह करोड़ों रूपए कमा लेते, ऐसे बाते करने वालों का मकसद केवल उनका नाम खराब करना है।
साक्षी हत्याकांड पर बोले शास्त्री
साक्षी हत्याकांड़ पर बागेश्वर धाम के महंत ने कहा है कि राम की यात्रा पर पतथर फेंकने वालों को भारत में नहीं रहना चाहिए। अगर आज हिन्दू राष्ट्र के लिए आवाज नहीं उठाई गई, तो साक्षी के साथ जो हुआ है वह अन्य बहन बेटियों के साथ हो सकता है।
क्या राजनीति में आएंगे शास्त्री?
जब धीरेन्द्र शास्त्री से राजनीति में आने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह करोड़ों का आध्यात्म छोड़कर 10 रुपये की राजनीति में आना पसंद नहीं करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS