Bagli Congress : बीजेपी को बड़ा झटका, भाजपा नेता गोयल हुए कांग्रेस में शामिल

Bagli Congress : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटके पर झटके लगते जा रहे है। बीते दिनों पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस में शामिल होकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। इसके बाद से कई बीजेपी नेता कांग्रेस का दामन थाम चुके है।
बीजेपी में मची भगदड़ के बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। बागली विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गणपत सिंह गोयल कांग्रेस में शामिल हो गए है। गोयल को कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। वह उन सीटों का दौरान कर रहे है जो कांग्रेस लगातार हारती आ रही है। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह आज बागली विधानसभा कांग्रेस की बैठक लेने पहुंचे थे। उसी दौरान बीजेपी नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गणपत सिंह गोयल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकताओं नेताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने का मंत्र दे रहे है। सिंह बीते महीनों से विंध्य, महाकौशल और मालवा का लगातार दौरा कर रहें है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS