Baijnath Mahalok : मंदिर में 18 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमि-पूजन

Baijnath Mahalok : मंदिर में 18 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमि-पूजन
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आज आगर-मालवा में 1200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कुंडलिया पाइप सिंचाई प्रणाली के प्रथम चरण के कार्य का लोकार्पण किया गया है। इससे 146 गांव के खेतों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आज आगर-मालवा में 1200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कुंडलिया पाइप सिंचाई प्रणाली के प्रथम चरण के कार्य का लोकार्पण किया गया है। इससे 146 गांव के खेतों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर खेत में पानी पहुंचे। इससे किसानों की फसलें लहराएंगी और समृद्धि आएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का “पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को आगर-मालवा में विकास पर्व के तहत लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज वे वहां पहुंचे हैं, जहां संत रविदास यात्रा का स्वागत और संतों का सम्मान हुआ है। मुख्यमंत्री ने 1306 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि-पूजन किया। उन्होंने हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

ऐसा राज होना चाहिए, जहां सभी समान हों: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संत रविदास ने कहा था कि ऐसा राज होना चाहिए, जहां सभी समान हों और सभी को भरपेट भोजन मिले। मध्यप्रदेश में उनकी कल्पना के अनुरूप ही सरकार चल रही है। हर व्यक्ति के कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। गरीबों को नि:शुल्क अनाज, पक्के मकान, स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

पुरानी सरकार ने बहुत-सी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं: मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकार ने बहुत-सी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। हमारी सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को फसल ऋण, विशेष पोषण-आहार भत्ता, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, प्रसूति सहायता, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह, तीर्थ-दर्शन योजनाएं पुन: प्रारंभ की हैं। बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्राएं कराई जा रही हैं। किसान जो डिफाल्टर हो गए थे, उनके ब्याज की राशि भरी गई है। छोटे किसानों को प्रतिवर्ष अब 12 हजार रुपए की किसान सम्मान निधि दी जा रही है।

एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, आगे 50 हजार और सरकारी पदों पर भर्ती होगी। स्व-रोजगार योजनाओं में सरकार अपनी गारंटी पर ऋण एवं ब्याज अनुदान दे रही है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में हुनर सीखने के साथ ही प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपए मानदेय दिया जा रहा है। आगर मालवा पहुंचें मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान श्री बैजनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बैजनाथ की पूजा-अर्चना तथा अभिषेक कर प्रदेश की प्रगति एवं जनता के कल्याण की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ मंदिर में 18 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि-पूजन भी किया।

विकास के साथ ईश-भक्ति में भी हम पीछे नहीं: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तेज गति से विकास के साथ ईश-भक्ति में भी हम पीछे नहीं हैं। सड़क, पुल, पुलिया, स्कूल, बांध, बिजली, पानी जैसे विकास के कार्यों के साथ ही प्रदेश के धार्मिक स्थलों का विकास भी किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, महाकाल महालोक जैसे ही अब आगर-मालवा में बैजनाथ महालोक बनाया जाएगा।

मां-बहन-बेटियों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना हमारा संकल्प

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मां-बहन-बेटियों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना हमारा संकल्प है। बहनों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रदेश में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह, निकाह, संबल जैसी योजनाओं के बाद अब लाड़ली बहना योजना महिलाओं को मजबूती देगी और आत्म-सम्मान भी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे कार्यों से आज बहनें ग्रामों और नगरों में शासन चला रही हैं। लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह तक की जाएगी। महिला कल्याण योजनाओं के मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लाड़ली बहना सेना बनाई गई है। बेटियों के प्रति दुराचार करने वालों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाता है और उनके घर भी तोड़े जाते हैं।

Tags

Next Story